पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.(photo credit, IANS)
Mamata Banerjee Party Name: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ के दोनों गुटों की पार्टी ने नाम और चुनाव चिह्न की घोषणा कर दी है. पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गुट की पार्टी को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है. इस पार्टी का चुनाव चिह्न फुटबॉल प्लेयर होगा. वहीं, ऋतब्रत बनर्जी के गुट को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है. ऋतब्रत की पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘एनवेलप’ होगा.
चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव तक TMC के मौजूदा नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगाई है. आयोग ने दोनों गुटों से तीन-तीन नाम और चुनाव चिह्न के विकल्प मांगे थे.
बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी में फूट पड़ गई थी. इसके बाद ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुटों ने पार्टी को लेकर अपना दावा किया. इसके बाद चुनाव आयोग ने टीएमसी के नाम और चिह्न को फ्रीज कर दिया था. बता दें कि टीएमसी की पुराना चुनाव चिह्न दो फूल और घास’ था. आयोग ने उनसे शुक्रवार सुबह तक अपनी पसंद के नाम और चुनाव चिह्न बताने को कहा था.
ऋतब्रत के नेतृत्व वाले बागी गुट ने भी तीन नामों के विकल्प आयोग को भेजे थे. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें नेशनलिस्ट तृणमूल कांग्रेस, डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस शामिल हैं.
इलेक्शन कमीशन ने अपने अंतरिम आदेश में ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ को लेकर विवाद में शामिल दोनों पक्षों को निर्देश दिया था कि वे आगामी बंगाल उपचुनावों के लिए पार्टी के नाम और उसके वाले चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं करें. चुनाव आयोग ने कहा था कि प्रस्तावित नाम ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ से मिलता-जुलता हो सकता है. रेजीनगर और नंदीग्राम में उपचुनाव छह अक्टूबर को होने हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और science news, international affairs, lifestyle और religion से जुड़ी विशेषज्ञ रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2004 … और पढ़े
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.