महाजन के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में भजन संध्या: रातभर गूंजेंगे बाबा के भक्ति गीत – bhaskar.com

महाजन कस्बे के गढ़ के पास बने प्राचीन बाबा भैरवनाथ मंदिर में शनिवार रात भव्य भजन संध्या और जागरण होगा। इसमें स्थानीय और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।
मंदिर के पुजारी महावीर देराश्री ने बताया कि जागरण में मशहूर भजन गायक विष्णु रंगा, रमा राजस्थानी और ममता समेत कई कलाकार बाबा भैरवनाथ की महिमा पर आधारित भजन सुनाएंगे। पूरी रात भक्तिमय माहौल रहेगा और श्रद्धालु भजनों से बाबा का गुणगान करेंगे।
मंदिर परिसर को सुंदर तरीके से सजाया गया है। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने इलाके के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर जागरण में शामिल हों और बाबा भैरवनाथ का आशीर्वाद लें।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News