कानूनी काम के लिए आया जीपीटी-6 एस्ट्रा ओपनएआई ने अपने नए एआई मॉडल जीपीटी-6 एस्ट्रा का कानूनी क्षेत्र के लिए खास वर्जन लॉन्च किया है। मॉडल में कानूनी काम से जुड़े खास टूल्स, सेटिंग्स और संदर्भ दिए गए हैं। इससे वकीलों को पेशेवर काम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए कंपनी ने कई कानूनी कंपनियों से साझेदारी की है। यह कानूनी रिसर्च करने, बड़े दस्तावेजों का विश्लेषण करने, ड्राफ्ट तैयार करने और कारोबारी डील्स की समीक्षा करने में मदद कर सकता है। इसे पहले चुनिंदा लॉ फर्मों के लिए उपल्बध कराया जाएगा。
मेटा ने नया ‘मेटा वन’ सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है। यह इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सऐप और मेटा एआई को एक ही सब्सक्रिप्शन सिस्टम में जोड़ता है। भारत में इसकी शुरुआत ₹79 रुपये प्रति महीने से होती है। यूजर फ्री वर्जन के मुकाबले एआई के ज्यादा फीचर इस्तेमाल कर पाएंगे। इंस्टाग्राम प्लस में कस्टम डीएम और स्टोरी फॉन्ट, चुने हुए लोगों के स्टोरी देखने पर नोटिफिकेशन जैसे फीचर हैं। व्हाट्सऐप प्लस में नए थीम और आइकन, खास स्टिकर्स और ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा है। फेसबुक प्लस में कस्टम ऐप आइकन, सुपर हार्ट्स और दूसरे कस्टमाइजेशन विकल्प दिए गए हैं।
स्नैपचेट की पैरेंट कंपनी स्नैप अपने स्मार्ट चश्मों के लिए स्पेक्स इंटेलिजेंस नाम का एआई असिस्टेंट लाई है। यह यूजर के डिजिटल अकाउंट्स और दूसरे ऐप्स से जुड़कर रोजमर्रा के कामों में मदद कर सकेगा। यूजर इसे अपने पसंद के ऐप्स और डिजिटल टूल्स से जोड़ सकेंगे। यह मीटिंग के लिए जरूरी सवाल तैयार कर सकता है। डिनर की योजना भी बना सकता है। जरूरी काम याद दिला सकता है। इन चश्मों की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा होगी।
थ्रेड्स ऐप पर अब माता-पिता अपने बच्चों की एक्टिविटी और सुरक्षा सेटिंग्स को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे। वे तय कर सकेंगे कि बच्चा रोज कितनी देर ऐप इस्तेमाल कर सकता है। रात में इसे स्लीप मोड पर रखा जा सकता है। किशोरों के अकाउंट अब शुरुआत से ही निजी रहेंगे। कंटेंट पर सुरक्षा सीमाएं भी डिफॉल्ट रूप से लागू रहेंगी। ये सभी टूल मेटा के फैमिली सेंटर के जरिए मैनेज किए जा सकेंगे। 16 साल से कम उम्र के किशोर कुछ अहम सुरक्षा सेटिंग खुद नहीं बदल पाएंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play