Lucknow News: श्रावस्ती: गणेश पूजा की धूम, जय गणेश देवा से गुंजायमान रहे पूजा पंडाल – Hindustan

Lucknow News: गिरन्ट बाजार, श्रावस्ती। विकास खण्ड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरन्ट में इन दिनों सुबह शाम भगवान श्री गणेशजी की पूजा अर्चना चल रही है। चारों तरफ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा , माता जाकी पार्वती पिता महादेवा की आरती बजते हुए सुनाई दे रही है। गांवों से माताएं, बहनें, युवा, बुजुर्ग व युवा आरती में शामिल हो रहे हैं। प्रसाद चढ़ाने के लिए कोई लड्डू लेकर पहुंच रहा है तो कोई केला लेकर पहुंच रहा है।

हरदत्त नगर गिरन्ट के नव्वापुरवा गांव के पूरब जंगल समीप टोड़ीसमय माता मंदिर पर भगवान श्री गणपति की पूजा अर्चना में सैकड़ों भक्तगण पहुंच रहे हैं। जबकि बरगदही गांव में गबडूबाबा स्थान पर पूजा अर्चना की जा रही है। जबकि केवटनपुरवा गांवटमाता मंदिर पर भगवान श्री गणेशजी की पूजा अर्चना जारी है। वहीं समाज सेवी शरीफ उर्फ शाहिद खान बरगदही गांव में गबडूबाबा स्थान व नव्वापुरवा टोड़ीसमय माता मंदिर पर पहुंचकर भगवान श्रीगणेशजी महराज की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया ।

इसी तरह जयपत्तपुरवा गांव समीप समयमाता मंदिर पर भगवान श्री गणेशजी की पूजा अर्चना में भक्तगण श्रद्धा भाव से लगातार जुटे हुए हैं। राजेश कुमार आर्या उर्फ तिवारी ने बताया कि हर साल की भांति इस बार टोडीसमयमाता मंदिर पर मंगलवार की शाम को उमेश उजाला वजीरगंज बहराइच व पलिया कला एवं लखीमपुर की पार्टी का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें भगवान श्री गणेशजी , शिवतांडव , राधा श्रीकृष्ण भगवान की अद्भुत झांकियों को मशहूर कलाकारों द्वारा झांकी दिखाई जायेगी। और गुरुवार के दिन को विशाल भंडारा किया जाएगा ।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News