Bareily News: शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, आरोपी पर रिपोर्ट – Hindustan

Bareily News: भमोरा। क्षेत्र के एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा को कॉलेज आते जाते उसके गांव का ही एक शोहदा छेड़छाड़ करता था। इससे परेशान होकर छात्रा ने चार माह से कॉलेज जाना बंद कर दिया है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा के पिता ने युवक पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी बरेली-बदायूं रोड पर स्थित एक कालेज में हाईस्कूल की छात्रा है। वह गांव से चकरपुर होते हुए रोजाना कॉलेज आती जाती थी। आरोप है कि छात्रा को गांव का लोकेश उर्फ ललित अश्लीलता भरे इशारे करने के साथ पीछा कर छेड़छाड़ करता था।

परेशान होकर छात्रा ने चार माह पहले कॉलेज जाना बंद कर दिया। कॉलेज न जाने पर छात्रा ने युवक की सारी हरकतें अपने पिता को बताईं। पिता ने शुक्रवार को आरोपी लोकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ कुशल पाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छात्रा से प्रेम प्रसंग का लग रहा है, मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News