कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय संकल्प समारोह” के अंतर्गत “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर किया。
मुख्य अतिथि डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि युवा राष्ट्र के अनमोल रत्न हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति गंभीर सामाजिक चिंता का विषय है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा प्रदान कर ही विकसित भारत के लक्ष्य में प्रभावी योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में बीएड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षुओं के अलावा आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डीएलएड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, सहायक प्राध्यापक डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार एवं बिनीता कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार सहित अन्य शामिल रहे। मंच संचालन प्रशिक्षु अंजली कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु अंजली कुमारी वर्मा ने प्रस्तुत किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play