नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएस के नौ सदस्यों और समर्थकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। उन पर युवाओं को हिंसक आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने का आरोप है। एनआईए ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, मोहम्मद रहमतुल्ला शरीफ, मोहम्मद दानिश, मिर्जा सोहेल बेग, लकी अहमद, जीशान अब्दुल माजिद, मीर आसिफ अली, अब्दुल सलाम, शाहरुख खान और शेख फैज-उर-रहमान के खिलाफ विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) की एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई है। यह मामला 23 मार्च, 2026 को विजयवाड़ा-2 टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जो बाद में एनआईए को सौंपा गया।
अब तक इस मामले में 11 आरोपियों और एक नाबालिग को पकड़ा गया है।एजेंसी के अनुसार, जांच में पता चला कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन की गतिविधियों का समर्थन करने की साजिश में शामिल थे। वे इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल करते थे। उनका मकसद हिंसक जिहाद के जरिए भारत में खिलाफत कायम करना और देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाना था।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play