Chapra News: मशरक, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में हिंदी पखवारा मनाया जा रहा है।
राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक में पांचवें दिन कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। बाल संसद व इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने हिंदी की महता , भारतीय सभ्यता व संस्कृति से इसके आत्मबोध को समझाया। प्रतियोगिता के संयोजक बाल संसद के नोडल शिक्षक संजय कुमार सिंह व निर्णायक प्रभात चंद्र भूषण, विजय कृष्ण त्रपाठी, कुमारी शोभा एवं रिंकी कुमारी थे। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार बरनवाल ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कृत कर शुभकामना दी। कविता लेखन का परिणाम… प्रथम – आरती कुमारी व नेहा कुमारी दोनों कक्षा दशम द्वितीय- अपूर्व कुमारी एवं हेना कैसर कक्षा 9 तृतीय – आफरीन परवीन कक्षा 9, शमा परवीन कक्षा 10
—— पीएम मोदी के जन्मदिन पर मशरक में जला आशीर्वाद का दीया महादलित बस्ती में फल, बिस्कुट कलम बांटे गये मशरक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर मशरक में सेवा संकल्प अभियान के क्रम में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत सैकड़ों दीप जलाया गया। कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ सिंह, दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, उतरी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह, राकेश महंथ, पूर्व मुखिया शैलेन्द्र किशोर सिंह उर्फ रंगा मिस्त्री, बिजय मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व मोदी समर्थकों की उपस्थिति रही. मशरक शहर में अलग-अलग स्थानों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मशरक महावीर मंदिर, श्रीराम जानकी शिव मंदिर, मां सिद्धिदात्री मंदिर सहित अन्य कई स्थानों पर दीप जलाया गया। मशरक के महादलित बस्ती में फल, बिस्किट, बच्चों के बीच कॉपी व कलम का वितरण किया गया जिस कारण बच्चों के चेहरे खिल उठे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play