मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनपीयू के मानविकी संकायाध्यक्ष सह हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ मनोरमा सिंह की अध्यक्षता में दो शोधार्थियों की मौखिकी परीक्षा शुक्रवार को एनपीयू के सभागार में आयोजित की गई। हिंदी के शोधार्थी वंदना कुमारी ने नासिरा शर्मा के उपन्यासों में स्त्री विमर्श विषय पर शोध निर्देशक डॉ बीके मिश्रा के निर्देशन में कार्य पूरा किया।मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में विनोवा भावे विश्वद्यालय हजारीबाग के डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता उपस्थित थे जबकि शोधार्थी कुमारी श्वेता रानी ने डॉ मंजू सिंह के निर्देशन में रणेन्द्र की कथा साहित्य में अभिव्यक्त आदिवासी जीवन और समाज पर भूमंडलीकरण का प्रभाव विषय पर शोध प्रस्तुत की।
इनके मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के डॉ कुमार बीरेंद्र उपस्थित थे। दोनों शोधार्थियों को उत्तीर्ण घोषित करते हुए पीएचडी उपाधि प्रदान करने की अनुशंसा की गई। मौखिकी परीक्षा में विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू डॉ एसके पांडेय, डॉ विभा शंकर, डॉ मंजू सिंह, डॉ अजय कुमार पासवान, डॉ सुरेश साहू, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ शैलेश मिश्रा, डॉ बिमल कुमार सिंह, डॉ ऋचा सिंह, डॉ रविशंकर, डॉ खुर्शीद आलम समेत अन्य शिक्षक और शोधार्थी उपस्थित थे।फोटो-3- बाह्य परीक्षक डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ शोधार्थी और प्राध्यापकगण।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play