मारुति डिजायर CNG ऑटोमैटिक गियर के साथ लॉन्च, 36Km से ज्यादा का माइलेज; जानिए फीचर्स, कीमत – Hindustan

मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो की मोस्ट सेलिंग और देश की नंबर-1 कार रहने वाली डिजायर का नया वैरिएंट लॉन्च किया है। दरअसल, अब इस सेडान में CNG पावरट्रेन के साथ ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन मिलेगा। अब डिजायर VXI वैरिएंट को CNG AMT में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.53 लाख रुपए रखी है। वहीं, कंपनी का दावा है कि ये 1 किलो CNG में 36.47 Km का दमदार माइलेज देगी। इस माइलेज आंकड़े के साथ ये कंपनी की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली CNG कारों में से एक बन गई है।

मारुति डिजायर CNG AMT के टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1197cc का इंजन मिलता है, जो पेट्रोल मोड पर 82.93 PS का मैक्सिमम पावर और 112.4 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG मोड पर इसका मैक्सिमम पावर 69.75 PS और मैक्सिमम टॉर्क 101.8 Nm हो जाता है। इस इंजन को 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। इसमें 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का CNG सिलेंडर दिया है। कंपनी के दावे के मुताबिक CNG से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी 36.47 km/kg तक है। हालांकि, ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल, गाड़ी के लोड और चलाने की स्थितियों के हिसाब से माइलेज अलग-अलग हो सकता है।

कंपनी अब अपनी कारों में नया 1.2-लीटर Z12-सीरीज वाले थ्री-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल कर रही है। इसे S-CNG सिस्टम और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) के साथ जोड़ा गया है। इससे कंपनी की हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान दोनों तरह की गाड़ियों में पावरट्रेन के ऑप्शन बढ़ गए हैं। AMT क्लच के इस्तेमाल और गियर बदलने की प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बना देता है, जिससे क्लच पेडल दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। जो ग्राहक रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में लंबी दूरी तय करते हैं, उनके लिए CNG की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ड्राइविंग को भी आसान बना देती है।

फीचर्स में नहीं किया कोई चेंजेस
कंपनी ने डिजायर में CNG AMT को जोड़ा है, लेकिन इसके फीचर्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यानी इसमें फीचर्स पहले की तरह ही मिलते रहेंगे। बता दें कि इस सेडान में एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स दिए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे GNCAP और BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News