त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही भारतीय मार्केट में जबरदस्त हलचल शुरू हो गई है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लिए एक नई कार घर लाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल, अगले तीन हफ्तों में यानी अक्टूबर के पहले हफ्ते तक देश में 5 नई और अपडेटेड कारें दस्तक देने वाली हैं। बता दें कि महिंद्रा की दमदार थार से लेकर स्कोडा, टाटा, रेनॉल्ट और होंडा जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नए मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। आइए, जानते हैं कि मोस्ट-अवेटेड इन 5 अपकमिंग नई गाड़ियों में आपको क्या-कुछ खास मिलने वाला है।
अगर आप थार के दीवाने हैं तो 22 सितंबर, 2026 को इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल आ रहा है। इसमें आगे की तरफ नई ग्रिल, नए एलईडी हेडलाइट्स, नया बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। अंदर की तरफ 10.25-इंच की बड़ी डिजिटल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर और नई सीट कवर्स जैसी सहूलियतें दी जाएंगी। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें पुराना 1.5-लीटर, 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ही जारी रहेगा।
रेनॉल्ट अपनी बजट 7-सीटर कार ट्राइबर को अब और दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ सितंबर के अंत तक लाने वाली है। इसमें काइगर और मैग्नाइट वाला 1.0-लीटर टर्बो इंजन मिलेगा, जो ज्यादा पावर और पिकअप देगा। इसके अलावा, कंपनी इसमें कंपनी-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी देगी, जिसमें सीएनजी सिलेंडरों को बूट फ्लोर के नीचे छिपाकर लगाया जाएगा। इससे कार के अंदर सामान रखने की अच्छी जगह मिल जाएगी।
टाटा मोटर्स 25 सितंबर को एक नया धमाका करने जा रही है। यह काफी हद तक टिगोर फेसलिफ्ट हो सकती है। इस सेडान में नया फ्रंट बंपर, पतली हेडलाइट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि कंपनी टिगोर की जगह अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी सफारी EV को भी मार्केट में उतार सकती है।
स्कोडा अपनी प्रीमियम सेडान स्लाविया का नया फेसलिफ्ट मॉडल इसी महीने के आखिर तक लॉन्च करने जा रही है। इसका सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसके 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन में अब 6-स्पीड की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसके साथ ही कार में नया बंपर, एआई (AI) असिस्टेंट वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और पीछे की सीट पर मसाज करने का लग्जरी फीचर भी जोड़ा गया है।
दूसरी ओर अक्टूबर के पहले हफ्ते में दिवाली से ठीक पहले होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट का फेसलिफ्ट वर्जन ला रही है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, नया 2D होंडा लोगो और अपडेटेड अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। केबिन के अंदर पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। जबकि इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पहले की तरह ही रहेगा।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play