आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर क्षेत्र के सिंघड़ा गांव में शनिवार को सऊदी अरब से क्रेन चालक युवक का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। 12 सितंबर की रात सोते समय मौत हो गई थी। मौत के बाद से परिवार के लोग शव के आने का इंतजर कर रहे थे। सिंघड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय चंद्रिका यादव उर्फ राजेश यादव सऊदी अरब के रियाद में रहकर क्रेन चालक का काम करता था। 12 सितंबर को वह ड्यूटी से कमरे पर लौटा खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह वह अपने बिस्तर पर मृत मिला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू की।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को हवाई मार्ग से दिल्ली लाया गया। वहां से वाहन द्वारा शनिवार सुबह शव सिंघड़ा स्थित पैतृक आवास पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में चीख—पुकार मच गई। पत्नी रेनू यादव, मां लालती यादव और बच्चों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। चंद्रिका यादव दो भाइयों में बड़े थे, उन्हें दो बेटा और दो बेटी हैं। चंद्रिका यादव की अचानक मौत से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play