Bhagalpur News: सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट बरियाही बाजार में श्री श्री 108 भगवान विश्वकर्मा पूजा मेला समिति की ओर से आयोजित विश्वकर्मा पूजा मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक सह जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार ने किया। उद्घाटन से पहले उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस अवसर पर किशोर कुमार ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का दर्शन सृष्टि, श्रम, विज्ञान और सृजनशीलता से जुड़ा है। वे निर्माण, तकनीक और शिल्प-कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, मेहनत और हुनर को महत्व देना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो।
बच्चों को पढ़ाएं, उनके हुनर को निखारें और कर्म को पूजा समझकर आगे बढ़ें।” उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान और कौशल हासिल कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। किशोर कुमार ने मेले के सफल आयोजन के लिए संजय गुप्ता, पूर्व मुखिया एवं जन सुराज नेता, भगवान जी, रोहन केसरी, सत्यम कुमार, प्रशांत, प्रिंस, ऋषव, सुभाष, प्रीतम, गगन, मो. अफसर, मासूम राजा सहित समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play