मेराल, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य साइकिलिंग संघ की ओर से धनबाद में आयोजित 13वीं झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिल प्रतियोगिता में मेराल के छात्र आशीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। धनबाद में 17 और 18 सितंबर को आयोजित इस राज्यस्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 280 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। मेराल निवासी रामसहाय शाह के पुत्र आशीष मेराल प्लस टू उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र है। उसने सब-जूनियर वर्ग की 12 किलोमीटर रोड साइकिल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आशीष की उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय के अलाव मेराल और गढ़वा के लोग काफी प्रसन्न हैं।
लोगों ने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालता पटेल, शिक्षक मनोज चौधरी, शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी, वकील कुमार तिवारी और अनिल कुमार ओझा के साथ-साथ झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक, जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे सहित बड़ी संख्या में लोगों ने आशीष को बधाई दी। शारीरिक शिक्षक सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि आशीष पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी काफी ध्यान देता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play