विश्व सर्प दिवस के अवसर पर शनिवार को जयप्रकाश नारायण अस्पताल में जागरूकता रैली निकाली गई। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों और उनके परिजनों को सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार और सावधानियों की जानकारी दी। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. एमई हक, डॉ. हेमंत, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका और डॉ. विमल ने बताया कि सर्पदंश चिकित्सकीय आपातस्थिति है। समय पर अस्पताल पहुंचने और उचित उपचार मिलने से जान बचाई जा सकती है। सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाना जानलेवा हो सकता है।डॉ. हक ने बताया कि सांप काटने पर पीड़ित को शांत रखें और काटे गए अंग को स्थिर रखें।
बिना देरी नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास नहीं करें। सुरक्षित दूरी से ली गई तस्वीर पहचान में मदद कर सकती है। डॉ. प्रियंका ने घाव काटने, जहर चूसने, कसकर रस्सी बांधने तथा बर्फ, मिट्टी या जड़ी-बूटी लगाने से बचने की सलाह दी। रात में टॉर्च और बंद जूते पहनने की अपील की गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play