हिंदी भाषण में वेदांत प्रथम, आयुषी द्वितीय, National Hindi News – Hindustan

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। हिंदी सप्ताह समारोह-2026 के तहत केपी इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को अंतरविद्यालयीय हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। ‘डिजिटल युग में हिंदी : संभावनाएं और चुनौतियां’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के साथ ग्रामीण अंचलों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने हिंदी के बदलते स्वरूप, डिजिटल माध्यमों में इसके विस्तार और भाषा के सामने मौजूद चुनौतियों पर विचार रखे।शुभारंभ कायस्थ पाठशाला के महामंत्री एसडी कौटिल्य, उपाध्यक्ष प्रशासन डॉ. केसी श्रीवास्तव और प्रबंध समिति के सचिव मुरली मनोहर सिन्हा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य डॉ. योगेंद्र सिंह ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि एसडी कौटिल्य ने कहा कि डिजिटल युग में हिंदी अपनी व्यापकता और स्वीकार्यता के कारण वैश्विक स्तर पर नए आयाम स्थापित कर रही है।भारत स्काउट और गाइड इंटर कॉलेज के वेदांत ने प्रथम, ईश्वर शरण इंटर कॉलेज की आयुषी मिश्रा ने द्वितीय और सरदार पटेल इंटर कॉलेज, सिकरो की रांची द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: 3100, 2100 और 1100 रुपये, ट्रॉफी व प्रमाणपत्र दिए गए।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News