Orai News: कालपी। संवाददाता जोल्हूपुर – मदारीपुर रोड में आमने-सामने दो बाईकों की भीषण टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में महिला समेत पांच लोग घायल हो गये। सभी पांचों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया है।मोटरसाइकिल सवारों कुंदन, आयुष, अंकिता पुत्री संग्राम निवासीगण अकबरपुर इटौरा शनिवार की दोपहर को महेवा विकासखंड के ग्राम सतराजू से अकबरपुर इटौरा जा रहे थे तभी जोल्हुपुर – मदारीपुर मार्ग स्थित ग्राम बैरई के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों में बैठे सवार घायल हो गए। दूसरी मोटरसाइकिल में सवार अभय दीक्षित पुत्र प्रदीप कुमार, वैभव पुत्र प्रदीप कुमार निवासी ग्राम बैरई घायल हो गए।
दुर्घटना में मौके पर पहुंचे नागरिकों ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी 5 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। चिकित्सालय में ड्यूटी में मौजूद चिकित्साधिकारी डॉक्टर अशोक चक की टीम के द्वारा घायलों का उपचार किया गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play