Ghumla News: करमा प्रकृति से जुड़ाव का देता है संदेश: किरण – Hindustan

Ghumla News: भरनो, प्रतिनिधि। शैलपुत्री फाउंडेशन द्वारा संचालित ललित उरांव मेमोरियल स्कूल भरनो में शनिवार को करमा पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक संस्कृति और लोक कला पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा, प्रमुख पारसनाथ उरांव, मुखिया ललिता देवी और स्कूल निदेशक विनय कुमार केशरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बड़ा ने कहा कि करमा पर्व प्रकृति से जुड़ा पर्व है।

यह लोगों को प्रकृति के साथ जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। प्रमुख पारसनाथ उरांव ने कहा कि करमा पूर्व संध्या का आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और आपसी भाईचारा बढ़ाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान किरण माला बड़ा ने मंच पर करमा गीत प्रस्तुत किया। वहीं अभिभावकों और अतिथियों को सरना झंडा देकर सम्मानित किया गया।मौके पर गुड़िया केशरी, नीलम गुप्ता, शकुंतला देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, विकास गुप्ता, विमला कुजूर, प्रीति साहू, सुरेंद्र साहू समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व कर्मी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News