फिरोजाबाद, जिले में नव भारत साक्षरता अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग को इस शैक्षिक सत्र में 6764 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। चिह्नित असाक्षरों की साक्षरता परीक्षा रविवार को जिले के 441 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। विभागीय अधिकारी शनिवार को तैयारियां करने में जुटे रहे। नव भारत साक्षरता अभियान शुरू होने के बाद जिले में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक वर्ष असाक्षरों का चिह्नांकन कर उन्हें साक्षर बनाने की पहल की जाती है। इसी क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने इस सत्र में 6764 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य तय किया है।
चिह्नित असाक्षरों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पढ़ाया गया है। अब उनकी सीखने की क्षमता का आंकलन करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 441 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक असाक्षरों को बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणना का ज्ञान देकर उन्हें साक्षर बनाना है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि नव भारत साक्षरता अभियान के तहत चिह्नित असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को 441 केंद्रों पर परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play