Purnia News: पौराणिक नाच ‘भाभी का प्यार’ का हुआ सफल मंचन – Hindustan

Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। महागणपति महोत्सव सह श्रीगणेश नवरात्र के तहत सप्तमी की संध्या पूजन के बाद रविवार की रात कसबा में लोकगाथा एवं पौराणिक नाच का भव्य आयोजन किया गया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष प्रशांत झा के सौजन्य तथा कसबा सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कटिहार जिले के हापलगंज एवं झारखंड से आए रंगकर्मियों ने सामाजिक नाटक ‘भाभी का प्यार’ का मंचन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष प्रशांत झा, बमबम साह एवं रंगकर्मियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। नाटक के माध्यम से भाभी और देवर के पवित्र रिश्ते को सामाजिक एवं पारिवारिक मूल्यों के साथ प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रिश्तों की मर्यादा, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश दिया.

‘भाभी का प्यार’ की प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने भाभी को मां के समान और छोटे देवर को पुत्र के समान मानने की भारतीय पारिवारिक परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। रामायण में सीता और लक्ष्मण के रिश्ते का उदाहरण देते हुए कलाकारों ने रिश्तों की पवित्रता और मर्यादा का संदेश दिया। रंगकर्मियों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

बप्पा के सातवें जागरण के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक डॉ. बीपी साह ग्राउंड स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचे। लोकगाथा और पौराणिक नाच का लोगों ने पूरी रात आनंद लिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे दर्शक अपने-अपने घर लौटे.

वहीं सोमवार को श्रीगणेश नवरात्र के आठवें दिन भगवान श्रीगणेश सहित गौरीशंकर, लक्ष्मीनारायण, भगवान कार्तिकेय, मां सरस्वती, मां अशोकासुंदरी तथा मां रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाओं की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सवा लाख बेलपत्र अर्पित कर अभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

……………………………

महागणपति महोत्सव में बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।

गुलाबबाग मेला ग्राउंड में आयोजित महागणपति चतुर्थी महोत्सव की छठी संध्या पर बाल गंगा भारती स्कूल गुलाबबाग के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि, जबकि नगर निगम की महापौर विभा कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, महापौर विभा कुमारी, विधान पार्षद अनिल ठाकुर, पूजा समिति के संयोजक जितेंद्र कुमार यादव, अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान सहित मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन से पूर्व मंत्री ने पूजा पंडाल में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सांस्कृतिक मंच पर समिति के संयोजक जितेंद्र कुमार यादव और अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। समिति सदस्यों एवं वार्ड पार्षदों ने भी मंत्री का अभिनंदन किया। वहीं महापौर का स्वागत विद्यालय की शिक्षिकाओं ने किया। महापौर ने पूर्णिया की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि गणपति महोत्सव सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने महोत्सव के निरंतर भव्य आयोजन की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन एवं समाजसेवी अरविंद कुमार उर्फ भोला साह को पूजा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। मंत्री डॉ. जायसवाल ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान और गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। आयोजन की सफलता में विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार झा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंच संचालन वाई. रमेश एवं समीर ने किया, जबकि संगीत निर्देशन गणेश केवट और सरफराज ने संभाला.

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News