मुजफ्फरपुर, वसं। जिला जदयू ने मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से सोमवार को पद से हटा दिया। अभिषेक कुमार पर संगठनात्मक अनुशासन भंग करने और पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल रहने का आरोप लगाया गया है। जिला नेतृत्व ने तत्काल सिवाईपट्टी थाना के मलिकाना गांव निवासी धर्मपाल कुमार सिंह सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष पद मनोनीत किया है। इसकी जानकारी जदयू जिला महासचिव सह प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य ने दी। उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार को नोटिस जारी करते हुए 48 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।मामला उनके द्वारा गत रविवार को आयोजित जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम से जुड़ा है।
इसकी कोई पूर्व सूचना जिला और प्रदेश मुख्यालय को नहीं दी गई थी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक व्यवस्था के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की बात सामने आई। जो पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। इसे प्रदेश नेतृत्व ने काफी गंभीरता से लेते हुए जिला नेतृत्व को कार्रवाई का निर्देश दिया था। उसी के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। अभिषेक कुमार के अलावा छह अन्य पदाधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play