Godda News: राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा में निबंध प्रतियोगिता, दिलाई स्वच्छता की शपथ – Hindustan

Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में ईसीएल प्रबंधन की ओर से राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा-2026 और ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत सोमवार को हिन्दी निबंध प्रतियोगिता और स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिन्दी पखवाड़ा 14 से 28 सितंबर तक, जबकि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है।
निबंध प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिन्दी भाषा की उपयोगिता एवं महत्त्व’ विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार निबंध के माध्यम से व्यक्त किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मकता और लेखन कौशल को विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों ने विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजमहल खनन समूह के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एएन नायक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ती है और उनकी रचनात्मक एवं लेखन क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शपथ बच्चों में स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करती है। मौके पर ईसीएल के सहायक प्रबंधक (कार्मिक) शम्स रहमान, वरीय प्रबंधक (कार्मिक) रवि कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे। इनमें ए. हक, ए.के. पाठक, काजल पाण्डेय, कुंदन कुमार उपाध्याय, माला कुमारी, विजय कुमार महतो, अरविंद कुमार मिश्र, मनोज ठाकुर, इन्द्रजीत कुमार और विकास यादव आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News