मैं खत्म नहीं हुआ… बिग बॉस 20 में काजी तौकीर का गेम प्लान पड़ा भारी, सलमान खान को दिया जवाब – Bharat24live

Shubham Raja
Date: 21-09-26 23:17
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में सिंगर काजी तौकीर शुरुआत से ही अपने अलग-अलग ड्रामों की वजह से चर्चा में हैं. कुछ समय पहले उन्होंने शो में बीमार होने की एक्टिंग की थी. उनकी हालत को लेकर ‘बिग बॉस’ को डॉक्टर तक बुलाना पड़ा था. बाद में काजी ने खुद बताया कि वह सिर्फ घरवालों के मनोरंजन के लिए ऐसा कर रहे थे और उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक थी.
‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने काजी के इसी गेम प्लान पर बात की. उन्होंने काजी के अंदाज में ही बीमार होने की एक्टिंग की और कहा कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह की एक्टिंग करना सही नहीं है. सलमान ने काजी को उनके इस प्रैंक को लेकर जमकर घेरा. इसके बाद घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी काजी को खूब बातें सुनाईं. अब काजी एक बार फिर अपने नए अंदाज में नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि घरवालों को लगा था कि सलमान के सामने पोल खुलने के बाद उनका गेम खत्म हो जाएगा, लेकिन वह अभी भी डटे हुए हैं.
क्या बोले काजी तौकीर?
‘बिग बॉस’ ने काजी तौकीर का एक नया प्रोमो जारी किया है. इसमें काजी कहते नजर आ रहे हैं, “सलमान सर ने प्रैंक तोड़ा तो इन्हें लगा कि अब ये पस्त हो जाएगा, खत्म हो जाएगा काजी. लेकिन मैंने कहा था कि कोई भी हालात हो, नेगेटिव हो या पॉजिटिव, आप मुझे एक जैसा ही देखोगे.”
इसके बाद काजी अपनी फेमस लाइन बोलते हैं, “आई एम अ रॉकस्टार बेबी.” आखिर में वह घरवालों से कहते हैं कि इस बात को याद रखना.
काजी के इस वीडियो से साफ है कि सलमान खान के सामने उनका गेम प्लान सामने आने के बाद भी वह शो में अपनी मौजूदगी बनाए रखना चाहते हैं. अब देखना होगा कि काजी आगे किस तरह घरवालों और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.
रोहिद खान ‘बिग बॉस 20’ से बाहर
20 सितंबर को प्रसारित हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर के प्रैंक का खुलासा किया. इसी एपिसोड में इस सीजन का पहला एविक्शन भी हुआ. अफगान मूल के ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल रोहिद खान का ‘बिग बॉस 20’ का सफर खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें- सस्ती होगी शराब, इन चीजों के भी गिरेंगे दाम… जल्द लागू होगा भारत-न्यूजीलैंड FTA, 95% सामानों पर घटेगी ड्यूटी
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News