Darbhanga News: दरभंगा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को शहर के वंशीधर कन्या मध्य विद्यालय की ओर से हुआ। इसमें ढाई सौ से अधिक छात्राओं के बीच विकसित भारत 2047 का संकल्प विषय पर केंद्रित संगीत, पेंटिंग, चित्रकला तथा पेंटिंग का प्रस्तुतिकरण किया। बच्चों के बीच विकसित भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने पूर्व मंत्री हरि सहनी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शामिल होकर बच्चियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बच्चियों ने सांसद के सम्मान में विद्यापति रचित स्वागत गान गाया।
गायन, भाषण, पेंटिंग तथा चित्रकला से प्रभावित होकर सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत नवाचार तथा ज्ञान परंपरा को जीवंत करने की जिस तरह से पहल की जा रही है यह कार्यक्रम उसकी जीवंत तस्वीर है। सांसद डॉ. ठाकुर ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों को भी पहल करनी चाहिए। मौके पर पूर्व मंत्री हरि सहनी, स्थानीय मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार महतो, स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अशोक साह, पार्टी नेता अशोक नायक, मीना साह, भावना देवी, मुन्ना राम आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play