राहुल गांधी के गढ़ में राजनाथ सिंह के छोटे बेटे की एंट्री, संभालेंगे संगठन की कमान – AajTak

Feedback
कुछ समय पहले ही नीरज सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. अब नीरज सिंह को राहुल गांधी के ही लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है. वे अब राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की भूमिका निभाएंगे. 
हाल ही में उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपने 79 जिला प्रभारियों की घोषणा की, इसमें सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी क्षेत्र की हुई तो वह थी रायबरेली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को रायबरेली का जिला प्रभारी बनाया गया है. हाल ही में वे बीजेपी के उपाध्यक्ष भी बने हैं.  अब वे रायबरेली में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे. 
नीरज सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नीरज सिंह को रायबरेली का जिला प्रभारी चुना है. अब 2027 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में नीरज सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. राहुल गांधी की लोकसभा सीट रायबरेली से बीजेपी का जिला प्रभारी बनाया जाना बहुत ही अहम है. यहां यादव, ब्राह्मण, मौर्य और दलितों का प्रभाव है. ऐसे में नीरज सिंह के सामने रायबरेली में संगठन को मजबूत करने और इन सभी वर्गों को साधने की एक बड़ी चुनौती होगी. 
यह भी पढ़ें: यूपी में BJP का डैमेज कंट्रोल! CM योगी से मिलीं अदिति सिंह, संजय निषाद को मनाने उनके घर पहुंचे तावड़े
वैसे ही, रायबरेली बीजेपी के लिए चुनौती वाला जिला है. यहां ज्यादातर विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है. 2022 के चुनाव में बीजेपी यहां सिर्फ दो ही सीटें जीत पाई थी. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले रायबरेली में संगठन को मजबूत करना नीरज सिंह के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. 
नीरज सिंह को रायबरेली जिले का प्रभारी बनाया जाना इसलिए भी अहम है क्योंकि यह प्रदेश के सबसे चर्चित और वीआईपी जिलों में से एक है. बीजेपी की ओर से घोषित 79 जिला प्रभारियों में नीरज सिंह के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के तुरंत बाद उन्हें रायबरेली जैसे जिले की जिम्मेदारी सौंपा जाना पार्टी में उनके बढ़ते कद को दिखाता है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News