मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
News On AIR | सितम्बर 20, 2026 8:49 पूर्वाह्न
चेस ओलंपियाड में कल भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन को 3-1 से हरा दिया। उज़्बेकिस्तान के समरकंद में हुए मुकाबले में, विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप चैलेंजर एलेक्सी शिरोव को हराकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, आर. प्रज्ञानानंद का डेविड एंटोन गुइजारो के साथ तथा निहाल सरीन का जेमे सैंटोस लाटासा के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा।
महिला वर्ग में, भारत ने मंगोलिया को 3-1 से हरा दिया। बी. सविताश्री ने मुंगुनतुल बाथखुयाग को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने बायासगालन खिशिगबातार को हराया। हालांकि, आर. वैशाली और कोनेरू हम्पी की बाजी ड्रॉ रही।
प्रतियोगिता में आज 46वें फिडे चेस ओलंपियाड का पांचवां राउंड खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढे तीन बजे शुरू होगा।
1 घंटा पहले
26
1 घंटा पहले
25
2 घंटे पहले
21
56 मिन पहले
19
45 मिन पहले
13
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 20th Sep 2026