पावा बाजार में गणेश उत्सव, भक्ति और संस्कृति का संगम: हजारों श्रद्धालु 'जय श्री गणेश' के जयकारों से गूंजते … – Dainik Bhaskar

सफीपुर (उन्नाव) के पावा बाजार में देर शाम भगवान गणेश उत्सव कार्यक्रम हुआ। इसमें भक्ति, कला और संस्कृति का खास नजारा देखने को मिला। पूरा इलाका ‘जय श्री गणेश’ और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजता रहा।
उत्सव के दौरान कलाकारों ने भगवान श्री गणेश, रिद्धि-सिद्धि, शिव-पार्वती तांडव, राधा-कृष्ण रासलीला और श्री हनुमान जी की सजीव झांकियां प्रस्तुत कीं। इन झांकियों ने हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबो दिया।
मंच पर मधुर भक्ति संगीत बज रहा था। ढोल-नगाड़ों की थाप पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी हुई। हर तरफ आस्था और खुशी का माहौल था। देर रात तक आसपास के दर्जनों गांवों से आए पुरुष, महिलाएं और बच्चे पूरी श्रद्धा से मौजूद रहे।
कार्यक्रम समिति के पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों और कलाकारों का फूल-मालाओं और शॉल भेंटकर स्वागत किया। मंच से क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की गई। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम कार्यक्रम स्थल पर हर जगह मौजूद रही। इससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अच्छे से पूरा हुआ।
आखिर में देर रात महाआरती और घंटा-ध्वनि के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन हुआ। इसके बाद मौजूद सभी लोगों को महाप्रसाद बांटा गया और कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News