मां ने बेटे-पोते पर डाला ज्वलनशील पदार्थ, फिर की आत्महत्या; पेंशन की जिद में उजड़ गया परिवार – Hindustan

UP News: यूपी के मेरठ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शनिवार रात पेंशन की रकम और पोते को मोबाइल दिलाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। आरोप है कि 65 वर्षीय सुमित्रा देवी ने अपने बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। हादसे में 45 वर्षीय परमवीर और उसका 14 वर्षीय बेटा उदय गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद सुमित्रा देवी ने गांव में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, सूचना मिलने पर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये मामला फलावदा क्षेत्र के दादूपुर गांव का है। यहां रहने वाली सुमित्रा देवी को पेंशन मिलती थी। जानकारी के मुताबिक पेंशन की रकम को लेकर परिवार में आए दिन विवाद होता था। शनिवार रात भी पेंशन के पैसों और पोते को नया मोबाइल दिलाने को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान सुमित्रा देवी ने कथित तौर पर बेटे परमवीर और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परमवीर सेना से रिडायर्ड था और शहर में परिवार के साथ रहता है। कुछ दिन पहले पेंशन को लेकर हुए विवाद के बाद वह गांव में मां के पास आया था। परमवीर के पिता ब्रजवीर का बीमारी के कारण इलाज चल रहा है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर फलावदा थाना पुलिस और सीओ मवाना पंकज लवानिया मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सुमित्रा देवी द्वारा बेटे और पोते पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की बात सामने आई है। इसके बाद महिला की मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

उधर, आत्महत्या से जुड़ा मामला मुजफ्फरनगर से भी सामने आया है। जहां मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

कैथोड़ा निवासी मुन्ना रेहड़ा चलाता था। वह पिछले पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। दवाइयों के खर्च के चलते वह आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। जिस कारण वह पिछले कई दिनों से अवसाद में था। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार सुबह मुन्ना बाजार गया और वहां से जहरीला पदार्थ खरीद लाया और बीमारी से परेशान होकर उसने सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत मुन्ना को एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। गंभीर हालत के चलते परिजन उसे मेरठ ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News