राधाष्टमी पर गिरिराज धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: रातभर गूंजता रहा ‘राधे-राधे’, श्रद्धालुओं ने लगाई सप्तको… – Dainik Bhaskar

मथुरा में राधाष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को गिरिराज धाम राधारानी की भक्ति में सराबोर रहा। गोवर्धन में देर रात से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज के दर्शन किए और सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। देर रात से लेकर सुबह तक परिक्रमा मार्ग भक्तों से भरा रहा।
राधारानी के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में बहुत उत्साह दिखा। हाथों में पूजा की थाली लिए और मुख से ‘राधे-राधे’ का जाप करते हुए भक्त भक्ति में लीन थे।
परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। दानघाटी मंदिर समेत दूसरे बड़े मंदिरों में भी दर्शन के लिए भीड़ लगी रही।
श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। चारों ओर ‘राधे-राधे’ और ‘गिरिराज महाराज’ के जयकारों से पूरा धाम गूंजता रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News