अश्लील वीडियो कॉल, न्यूड तस्वीरें; हाई कोर्ट ने महिला को दे दिया बड़ा झटका – Hindustan

मद्रास हाई कोर्ट ने मां के चाल-चलन को देखते हुए दो बच्चों की कस्टडी उसे देने से साफ इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि बच्चों की मां नैतिकता के मामले में खरी नहीं उतरती हैं और इससे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। हाई कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि महिला से बच्चों की अच्छी परवरिश की उम्मीद नहीं की जा सकती। महिला ने कोर्ट में स्वीकार किया था कि पति से अलग होने से पहले भी वह देर रात किसी और से वीडियो कॉल पर बात करती थी। महिला ने उसके साथ न्यूड फोटो भी शेयर किए थे।

जस्टिस पीटी आशा और एन माला की एक बेंच ने कहा कि बच्चों की उम्र ऐसी है कि उनके आसपास के माहौल का उनपर बहुत असर पड़ने वाला है। एक की उम्र सात साल तो दूसरे की नौ साल है। इसलिए ऐसी मां का साथ रहना उनके लिए अच्छा नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मां ने अपने कृत्य कबूल कर लिए हैं। ऐसे में इन्हें और ज्यादा किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। अगर बच्चों को मां के साथ भेजा जाता है तो उन्हें पता ही नहीं चलेगा कि क्या सही है और क्या गलत है।

इससे पहले स्थानीय फैमिली कोर्ट ने भी दोनों बच्चों की कस्टडी मां को देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट के आदेश के मुताबिक महला की शादी 23 मार्च 2015 को हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति ने फरवरी 2023 में कोर्ट में बताया था कि पत्नी के फोन से उसके न्यूड फोटो मिले हैं। वह देर रात पराए मर्द से बात करती थी और उसे अपनी तस्वीरें भी भेजती थी। वह एक ही शख्स से नहीं बल्कि अलग-अलग लोगों से बात करती थी। इसके बाद पति ने अपनी पत्नी को उसके मायके में छोड़ दिया और दोनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहने लगे।

महिला ने फैमिली कोर्ट में बच्चों की कस्टडी के लिए याचिका फाइल की। 29 अगस्त 2025 को कोर्ट ने उसकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद महिला ने हाई कोर्ट का रुख तिया। हाई कोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट ने महिला की गवाही ली है और इसमें उसने खुद ही कई बातें कबूल की हैं। न्यूड तस्वीरों को लेकर भी महिला का कबूलनामा है। हमारी ऐसी संस्कृति है कि हम माता-पिता और गुरु को देवता मानते हैं। मां का दर्जा तो भगवान से भी बड़ा बताया गया है। ऐसे में अगर कोई मां इस तरह के काम करती हो तो बच्चों पर उसका बड़ा बुरा असर पड़ेगा। इसलिए नाबालिग बच्चों की कस्टडी उसे नहीं दी जा सकती।

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News