Purnia News: पेपरलेस निबंधन के बाद धमदाहा में घटे दस्तावेजों के निबंधन – Hindustan

Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। पेपरलेस व्यवस्था लागू होने के बाद धमदाहा अवर निबंधन कार्यालय में निबंधन कार्यों में भारी कमी आने की बात सामने आ रही है। आंकड़ों के अनुसार बीत तीन अगस्त को पूर्णिया जिले का पहला पेपरलेस निबंधन कार्यालय बनने के बाद 45 से अधिक दिनों में करीब 90 दस्तावेजों का ही निबंधन हुआ है। इससे निबंधन कार्यालय से जुड़े कातिब, प्रशिक्षु, मुद्रांक विक्रेता और अधिवक्ताओं के सामने काम की कमी की समस्या खड़ी हो गई है। बताया जाता है कि अवर निबंधन कार्यालय बनमनखी का क्षेत्र धमदाहा से अलग होने से पहले धमदाहा में प्रत्येक माह करीब 1000 से 1200 दस्तावेज तैयार होकर निबंधित होते थे।

बनमनखी के अलग होने के बाद भी यहां प्रतिमाह करीब 700 से 800 दस्तावेजों का निबंधन होता था। लेकिन पेपरलेस व्यवस्था शुरू होने के बाद इसमें काफी गिरावट आई है। व्यवस्था लागू होने के करीब 15 दिन बाद पहला निबंधन हुआ और 45 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद निबंधन का आंकड़ा 100 को पार नहीं कर सका है। स्थानीय लोगों में पेपरलेस निबंधन को लेकर जागरूकता की कमी भी इसका एक कारण बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जमीन की बिक्री के दस्तावेज पर विक्रेता का हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान रहने से उन्हें यह भरोसा होता है कि जमीन की बिक्री स्वयं जमीन मालिक ने की है। पेपरलेस व्यवस्था में कागज पर हस्ताक्षर नहीं होने के कारण कई लोग अभी भी इस प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। वहीं निबंधन में कमी के कारण कातिब, प्रशिक्षु, मुद्रांक विक्रेता से जुड़े करीब 30 लोगों के समक्ष काम की समस्या उत्पन्न हो गई है। कातिबों का कहना है कि करीब 15 अगस्त के आसपास सर्विस प्रोवाइडर आईडी लॉन्च किए जाने के बावजूद अब तक सर्विस प्रोवाइडर का अप्रूवल नहीं मिला है। इसके अलावा चालान जमा करने के लिए आवश्यक बैलेंस रखने वाला वॉलेट भी जारी नहीं किया गया है। इससे सर्विस प्रोवाइडर अपने आईडी से जमीन खरीदने वालों की बुकिंग और चालान जमा नहीं कर पा रहे हैं। अवर निबंधक सोहेल अख्तर ने बताया कि आम लोगों को पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News