Edited By Himani sharma
मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें (Pic Credit- Instagram/News24)
Entertainment News LIVE Update in Hindi: राजकुमार संतोषी की ‘अंदाज अपना अपना’ फिल्म हर किसी की फेवरेट रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. आमिर खान और सलमान खान की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं अब हर किसी को इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार है. फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने सीक्वल पर बड़ा अपडेट शेयर किया है. डायरेक्टर ने बताया है कि इस फिल्म का सीक्वल नहीं बन रहा है. आईएएनएस से बात करते हुए डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल नहीं बन रहा है और फैंस इसका दूसरा भाग नहीं देख सकेंगे. इस खबर से फैंस का दिल भी टूट गया है.
करीना कपूर का जन्मदिन
करीना कपूर आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी. इस फिल्म में करीना कपूर की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था. कपूर खानदान से होने के बाद भी करीना कपूर ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. आज एक्ट्रेस बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Vibe ने तीसरे दिन Daayra को छोड़ा पीछे, जानें दोनों फिल्मों का अब तक का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार दायरा ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 20.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो तीसरे दिन फिल्म के शोज बॉक्स ऑफिस पर 1,839 रहे. भारत में अबतक फिल्म ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 5. 40 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अबतक फिल्म ने 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301