दुनिया में बेहतरीन कारों को ऑफर करने वाली निर्माता Ferrari जल्द ही भारत में एक प्रदर्शनी का आयोजन करने की …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सामान्य कारों के साथ ही महंगी और लग्जरी कारों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लग्जरी स्पोर्ट्स सेगमेंट में Ferrari की ओर से भी कई बेहतरीन कारों को भारत में ऑफर किया जाता है। निर्माता जल्द ही भारत में Universo Ferrari प्रदर्शनी का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। इसमें किस तरह की कारों को दिखाया जाएगा। कब से इसका आयोजन होगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
भारत में जल्द ही फरारी की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह इसे जल्द आयोजित करेगी। पहली बार फरारी की ओर से इस तरह के आयोजन को भारत में किया जा रहा है।
निर्माता की ओर से इस दौरान अपनी कई कारों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिसमें 849 टेस्टारोसा, 12 सिलेंड्री, पुरोसांगुए, अल्माफी स्पाइडर, एफ80 के साथ ही इलेक्ट्रिक कार लूस भी शामिल होगी।
फरारी की ओर से नई कारों के साथ ही क्लासिक कलेक्शन को भी इस दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। इस कलेक्शन में फरारी की दुर्लभ कारों को भी दिखाया जा सकता है।
फरारी इस प्रदर्शनी में सिर्फ नई और क्लासिक कारों की कलेक्शन को ही प्रदर्शित नहीं करेगी। बल्कि इसमें निर्माता की ओर से रेसिंग कारों के साथ ही नौकायन परियोजना को भी दिखाया जाएगा। जो एशिया में पहली बार प्रदर्शित की जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक फरारी की इस प्रदर्शनी का देश में पहली बार आयोजन दिल्ली में होगा। दिल्ली के यशोभूमि में इसका आयोजन 17 अक्टूबर से एक नवंबर तक किया जाएगा। आम जनता के लिए इसे 19 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce 382 करोड़ में हुई नीलाम, जानिए किसने खरीदी