सस्ती होगी शराब, इन चीजों के भी गिरेंगे दाम… जल्द होगा भारत-न्यूजीलैंड FTA, 95% सामानों पर घटेगी ड्यूटी – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 21-09-26 18:24
India vs New Zealand FTA: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अप्रैल 2026 में हुआ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) अब 20 अक्टूबर 2026 से लागू होने जा रहा है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी पुष्टि की है. विजयादशमी के दिन लागू होने वाला यह समझौता दोनों देशों के बीच कारोबार, निवेश और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है. समझौते के तहत भारतीय निर्यात को न्यूजीलैंड में 100% ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिलेगा.
न्यूजीलैंड के 95% कारोबार पर घटेगी ड्यूटी
FTA के तहत भारत ने न्यूजीलैंड के करीब 95% द्विपक्षीय व्यापार को कवर करने वाली टैरिफ लाइनों पर बाजार पहुंच दी है. हालांकि सभी उत्पादों पर एक साथ ड्यूटी खत्म नहीं होगी, बल्कि कुछ वस्तुओं पर तत्काल और कुछ पर चरणबद्ध तरीके से शुल्क कम किया जाएगा. लकड़ी, ऊन, शीप मीट और अन्य उत्पादों को भारतीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, जबकि संवेदनशील कृषि और डेयरी उत्पादों को भारत ने बाहर रखा है.
भारतीय सामान को न्यूजीलैंड में मिलेगा जीरो-ड्यूटी एक्सेस
इस समझौते का बड़ा फायदा भारतीय एक्सपोर्टर्स को मिलेगा. 20 अक्टूबर से भारत के 100% निर्यात को न्यूजीलैंड के बाजार में ड्यूटी-फ्री पहुंच मिलेगी. टेक्सटाइल, कपड़े, लेदर और फुटवियर, इंजीनियरिंग सामान, फार्मास्युटिकल्स, कृषि और प्रोसेस्ड फूड जैसे सेक्टरों के लिए इससे नए कारोबारी अवसर खुलेंगे. इससे खासतौर पर निर्यात आधारित कंपनियों और MSME कारोबार को न्यूजीलैंड के बाजार में विस्तार का रास्ता मिल सकता है.
छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए भी खुले रास्ते
FTA सिर्फ सामान के आयात-निर्यात तक सीमित नहीं है. समझौते में भारतीय छात्रों, प्रोफेशनल्स और युवाओं के लिए मोबिलिटी से जुड़े नए प्रावधान भी शामिल हैं. STEM में बैचलर और मास्टर डिग्री करने वाले भारतीय छात्रों को पढ़ाई के बाद तीन साल तक और डॉक्टोरल छात्रों को चार साल तक पोस्ट-स्टडी वर्क अवसर मिल सकते हैं. इसके अलावा 5,000 भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए Temporary Employment Entry वीजा का प्रावधान भी किया गया है.
न्यूजीलैंड करेगा 20 अरब डॉलर का निवेश
समझौते के तहत न्यूजीलैंड ने अगले 15 वर्षों में भारत में 20 अरब डॉलर के निवेश को सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता जताई है. यह निवेश मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन, स्टार्टअप और उभरती तकनीकों जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए है. FTA में कृषि उत्पादकता, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइसेज, AYUSH और तकनीकी सहयोग से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं.
2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
भारत और न्यूजीलैंड ने आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. भारतीय अधिकारियों के मुताबिक दोनों देशों की कोशिश अगले चार से पांच वर्षों में वस्तुओं और सेवाओं का कारोबार करीब 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की है. यह समझौता ऐसे समय लागू हो रहा है जब वैश्विक व्यापार में टैरिफ और अनिश्चितता बढ़ी हुई है. दोनों देशों के आधिकारिक बयानों के मुताबिक FTA का उद्देश्य बाजार पहुंच बढ़ाने के साथ व्यापार और निवेश संबंधों को अधिक मजबूत बनाना है.
ये भी पढ़ें: 14 कारीगर, 3 साल की मेहनत… नीता अंबानी के गले में सजा शाही नेकलेस, करोड़ों में है कीमत
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News