मिर्जापुर निवासी संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व: भारतीय सेना में जूनियर इंजीनियर, परि… – Dainik Bhaskar

मिर्जापुर के कोन ब्लॉक के तिलठी गांव के रहने वाले भारतीय सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) अवधेश कुमार यादव संयुक्त राष्ट्र (UN) मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अफ्रीकी देश जा रहे हैं। वह अभी भारतीय सेना में जूनियर इंजीनियर (नेटवर्क इंजीनियर) के तौर पर काम कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र मिशन में अवधेश कुमार यादव जूनियर इंजीनियर (नेटवर्क इंजीनियर) के रूप में अपनी तकनीकी जिम्मेदारियां संभालेंगे। इस दौरान वह मिशन से जुड़े नेटवर्क और संचार व्यवस्था को ठीक रखने के साथ-साथ तकनीकी सेवाओं को चलाने में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव, इलाके और जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
अवधेश कुमार यादव भारतीय सेना में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, अनुशासन और लगन से निभा रहे हैं। अब संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय मिशन में सेवा देने का मौका उनकी सैन्य सेवा की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
तिलठी गांव के लोगों, उनके पिता कंचनी यादव और इलाके के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। उन्होंने अवधेश को सफल मिशन, सुरक्षित यात्रा और अच्छे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि इलाके के युवाओं के लिए देशसेवा, मेहनत और लगन की प्रेरणा है।
अवधेश कुमार यादव ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। मैं अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी और लगन के साथ पालन करते हुए देश का गौरव बढ़ाने की कोशिश करूंगा।”
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News