गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सेक्टर-51 स्थित सभागार में सोमवार को कविताओं, हास्य-व्यंग्य और राष्ट्रभावना का रंग देखने को मिला। भारतीय ज्ञान एवं भाषा विभाग और अखिल भारतीय साहित्य परिषद, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिंदी का उत्सव-2026’ के तहत राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। देशभर से पहुंचे कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और हिंदी भाषा के प्रति गौरव का भाव भी जगाया। राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी की उपस्थिति में हुए कवि सम्मेलन में हास्य कवि शंभू शिखर, सुदीप भोला, चरणजीत चरण और सुंदर कटारिया ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। हास्य-व्यंग्य से जुड़ी कविताओं पर सभागार में ठहाके गूंजते रहे, वहीं राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं ने श्रोताओं को भावुक भी किया। कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बदलते सामाजिक परिवेश, मानवीय संवेदनाओं और हिंदी के महत्व को सामने रखा。
कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा और भाषाओं से जोड़ना है। राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन युवाओं में हिंदी के प्रति गर्व और लगाव पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. अमरजीत कौर और प्रो. राकेश कुमार योगी संरक्षक के रूप में मौजूद रहे। कवि सम्मेलन के दौरान पुरस्कार वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से विश्वविद्यालय में हिंदी भाषा और साहित्य को लेकर विद्यार्थियों के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play