Feedback
पहले ट्रैवल प्लान करने के लिए लोग गूगल पर ट्रैवल गाइड्स पढ़ते थे, अलग-अलग जगहों की जानकारी जुटाते थे और दोस्तों या दूसरे लोगों से बात करके तय करते थे कि आखिर जाना कहां है. पूरी प्लानिंग की जाती थी-जगह कैसी है, वहां क्या देखना है, कहां रुकना है और ट्रिप के दौरान किन-किन चीजों का ध्यान रखना है. लेकिन अब पिक्चर बदल रही है. किसी फिल्म में दिखा खूबसूरत शहर, वेब सीरीज का कोई कैफे या किसी किरदार की घूमने की पसंद कब Gen Z के लिए ट्रैवल गाइड बन गई, शायद इसका अंदाजा खुद Gen Z को भी नहीं हुआ. इसे कहते है ‘सेट-जेटिंग’.
सेट-जेटिंग का मतलब है फिल्मों, वेब सीरीज या टीवी शोज में दिखाई गई जगहों से इम्प्रेस होकर वहां घूमने का प्लान बनाना. यानी जगह चुनने के लिए अब सिर्फ ट्रैवल गाइड, ब्लॉग या टूरिस्ट की लिस्ट पर निर्भर रहना जरूरी नहीं. कई बार एक पसंदीदा शो भी अगली ट्रिप का आइडिया दे देता है.
द स्टेट्समैन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपीडिया के अनपैक ’26 ट्रैवल रिपोर्ट में सामने आया कि 81% जेन जी और मिलेनियल ट्रैवलर्स फिल्मों और टीवी शोज में दिखाई गई जगहों के आधार पर घूमना plan करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 53% ग्लोबल ट्रैवलर्स ने पिछले एक साल में सेट- जेटिंग में अपनी दिलचस्पी बढ़ने की बात कही है.
स्क्रीन पर देखी जगह क्यों खींचती है?
Gen Z के लिए सोशल मीडिया भी इस ट्रेंड को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभा रहा है. किसी शो की लोकेशन का रील या वीडियो वायरल होने के बाद लोग उसी जगह की जानकारी, Hotels और Travel Options Search करने लगते हैं. यानी पहले स्क्रीन पर destination दिखता है, फिर सोशल मीडिया पर उसकी पूरी जानकारी मिलती है और उसके बाद Trip का प्लान बन सकता है.
बॉलीवुड से भी पुराना है कनेक्शन-
उदयपुर और गोवा: ‘ये जवानी है दीवानी’ (Yeh Jawaani Hai Deewani) फिल्म में उदयपुर के महलों और गोवा के Beaches को इतने खूबसूरत तरीके से दिखाया गया कि यंगस्टर्स ने इन जगहों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में सबसे ऊपर रख लिया.
अब किसी जगह को फेवरेट बनाने के लिए सिर्फ टूरिस्ट ऐड जरूरी नहीं. एक हिट शो का एक यादगार सीन भी किसी जगह को Gen Z की ट्रैवल लिस्ट में पहुंचा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू