UBS की Buy रेटिंग के बाद 11% उछला Meesho का शेयर, क्या जाएगा ₹254 के पार? जानिए नया टारगेट – Hindustan

मुख्य बातें

UBS की ओर से टारगेट प्राइस बढ़ाए जाने के बाद मीशो (Meesho) के शेयरों में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। स्टॉक 11% से ज्यादा चढ़कर ₹243.52 के आसपास पहुंच गया और अपने पोस्ट-लिस्टिंग हाई ₹254 के करीब आ गया। यह पिछले करीब 3 महीनों में शेयर की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी बताई जा रही है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के कारोबार में आगे सुधार की संभावनाओं को देखते हुए अपने अनुमान भी बढ़ाए हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

UBS ने मीशो (Meesho) पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को ₹210 से बढ़ाकर ₹260 प्रति शेयर कर दिया है, यानी पुराने बंद भाव के मुकाबले करीब 18.6% की संभावित बढ़त का अनुमान लगाया गया है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2029 से 2031 के लिए कंपनी के NMV (Net Merchandise Value) के अनुमान में 7% से 18% तक बढ़ोतरी की है। इसी अवधि के लिए EBITDA अनुमानों को भी 20% से 40% तक बढ़ाया गया है।

UBS के मुताबिक मीशो (Meesho) के प्लेटफॉर्म पर विक्रेताओं और खरीदारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कंपनी के कारोबार को सहारा दे रही है। पहली तिमाही में विक्रेताओं की संख्या सालाना आधार पर 81% बढ़कर 10.4 लाख हो गई, जबकि खरीदारों की संख्या 29% बढ़कर 27.4 करोड़ पहुंच गई। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उत्पादों यानी SKU (Stock Keeping Units) और लॉजिस्टिक्स पार्टनर्स की संख्या में भी तेजी से विस्तार हुआ है।

इस मॉडल को आम तौर पर फ्लाईव्हील इफेक्ट कहा जाता है। इसका मतलब है कि कम कीमत और ज्यादा उत्पाद विकल्प ग्राहकों को प्लेटफॉर्म की ओर आकर्षित करते हैं। ज्यादा ग्राहक आने से विक्रेताओं के लिए प्लेटफॉर्म की उपयोगिता बढ़ती है, जिससे और अधिक विक्रेता जुड़ सकते हैं। UBS का मानना है कि इसी प्रक्रिया से मीशो (Meesho) के NMV में आगे बढ़ोतरी की संभावना बन रही है। साथ ही विज्ञापन से होने वाली कमाई और लॉजिस्टिक्स कारोबार की बेहतर अर्थव्यवस्था से कंपनी के मार्जिन में सुधार की उम्मीद जताई गई है।

कंपनी के हालिया फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में भी कुछ सुधार देखने को मिला है। जुलाई में घोषित पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक मीशो (Meesho) का नेट लॉस घटकर ₹132.8 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹289.4 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 48% बढ़कर ₹3,712 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹2,503.9 करोड़ था। EBITDA घाटा भी ₹264.4 करोड़ से घटकर ₹224.7 करोड़ रहा।

मीशो लिमिटेड (Meesho Ltd) के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 22 सितंबर 2026 को इस शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। NSE पर खबर लिखे जाने तक (02:02 PM) यह शेयर 9.27% तेजी के साथ 239.47 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

मीशो (Meesho) के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग 10 दिसंबर 2025 को हुई थी। ₹162.50 के लिस्टिंग भाव की तुलना में शेयर अब करीब 47.3% ऊपर है, जबकि ₹111 के इश्यू प्राइस से इसमें लगभग 115.7% की बढ़त दर्ज हो चुकी है। मंगलवार की तेजी के बाद शेयर का सालाना प्रदर्शन भी करीब 35% तक पहुंच गया है। अब निवेशकों की नजर कंपनी की आगे की आय, मार्जिन और कारोबार विस्तार पर रहेगी, जबकि ₹254 का पोस्ट-लिस्टिंग हाई शेयर के लिए एक महत्वपूर्ण स्तर बना हुआ है।

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News