Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के फोन पर व्यस्त रहने का था शक – Hindustan

Jamshedpur News: जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार रात 23 वर्षीय संजय तांडी ने पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजय को शक था कि उसकी पत्नी सोमा कर्मकार किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है, जिससे उसका नंबर लगातार व्यस्त मिल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर तीखी बहस हुई थी।

घटना के दौरान संजय ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की मां के बयान पर कदमा थाने में यूडी (अस्वाभाविक मौत) का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के मुताबिक, दोनों ने करीब चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था, जिसके कुछ समय बाद से ही उनके बीच अनबन रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक संजय के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और छिनतई जैसे आपराधिक मामले भी दर्ज थे। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News