बहेड़ी। विकसित भारत 2047 के अन्तर्गत चलाएं जा रहे सेवा संकल्प अभियान में आज बेसिक स्कूलों के बच्चों द्वारा 2047 का विकसित भारत कैसा हो की रूपरेखा को चित्रों के माध्यम से संजोया। पंत सभागार में बहेड़ी और शेरगढ़ ब्लाक के बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और यथार्थ के संगम को भली-भांति चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। और यह समझाने की कोशिश की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों का भारत 2047 में कैसा होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शेरगढ़ भूपेन्द्र कुर्मी ने कहा विकसित भारत की संकल्पना भावी पीढ़ी की उत्तम सोच के निर्माण से ही संभव है।
नायाब तहसीलदार बहेड़ी दिवाकर सिंह ने कहा आज के बच्चे कल के नागरिक है। खंड शिक्षा अधिकारी बहेड़ी/शेरगढ़ अवनीश प्रताप ने कहा अपनी अतीत की सभ्यताओं से बहुत कुछ प्राप्त करते व सीखते हैं और निरन्तर प्रगति कर रहे हैं।
आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध और शक्तिशाली विकसित भारत देना है, यही हमारा आज का संकल्प है। चित्रकला प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गये।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष शिव स्वरूप शर्मा,एआरपी जितेंद्र सिंह तोमर, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार सिंह, विशेष गंगवार, मंत्री विवेक त्रिवेदी, काशीराम, कान्ता प्रसाद, डॉ कविंद्र सिंह , रत्नेश गंगवार, नूरीन नाज, उपासना मलिक, तीर्थ गंगवार, सुखेन्द्र सिंह, चित्रसेन गंगवार, भुजेन्द्र पाल सिंह, मोनिका आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केदार सिंह ने किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play