आइसेक की संताली भाषा और ओल चिकी की वार्षिक परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में, National Hindi News – Hindustan

ऑल इंडिया संताली एजुकेशन काउंसिल (आइसेक) ने वर्ष 2026 के लिए संताली भाषा और ओल चिकी लिपि में प्राइमरी, मिडिल, मैट्रिक और आईए (संताली) स्तर की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षाएं झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ आयोजित की जाएंगी।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं नवंबर और दिसंबर में रविवार को होंगी। परीक्षा 22 नवंबर, 29 नवंबर, छह दिसंबर और 13 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किया जाएगा।
परीक्षा फॉर्म आइसेक के प्रधान कार्यालय, करनडीह, जमशेदपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। संस्था के अनुसार, संताली भाषा और ओल चिकी लिपि के प्रचार-प्रसार के लिए स्टडी सेंटरों के माध्यम से लगातार काम किया जा रहा है।
प्रशासन निदेशक बिरसा मुर्मू ने बताया कि स्टडी सेंटरों के जरिए संताली भाषा और ओल चिकी लिपि को बढ़ावा देने तथा इसे अधिक लोगों तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। संस्था के अनुसार, 22 दिसंबर 2003 को संताली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने के बाद से आइसेक राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षाओं का आयोजन करता आ रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News