Chakradharpur News: प्रकृति-संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है करमा पर्व : बंधु तिर्की – livehindustan.com

Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत लुम्बई मोड़ जुड़ीहासा एवं बंदगांव में मंगलवार को करमा पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस अवसर पर करमा अखाड़ा में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। लुम्बई मोड़ जुड़ीहासा में सरना धर्म सोतो समिति शाखा लुम्बई-मतलोयम की ओर से करमा पर्व का आयोजन किया गया। सुबह करीब 9 बजे करमा अखाड़ा में धर्म गुरु करम हेम्ब्रम ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ करम डाली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं अच्छी फसल की कामना की।

इसके बाद सुबह 9:30 बजे से सामूहिक नृत्य शुरू हुआ, जो देर शाम तक चला। शाम के बाद आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करमा गीतों पर देर रात तक लोग झूमते रहे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, प्रकृति प्रेम, सामाजिक एकता और भाई-बहन के अटूट प्रेम का जीवंत प्रतीक है। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच गहरे संबंध को दर्शाने वाली सदियों पुरानी परंपरा है। धान की रोपाई के बाद ग्रामीण प्रकृति और करम देवता की पूजा कर अच्छी फसल, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि करमा पर्व में बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। आदिवासी समाज की यह प्रकृति पूजा की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। मौके पर जोत्साना केरकेट्टा, झामुमो नेता राम लाल मुंडा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर बलराम हेम्ब्रम, सागर मुंडरी, लादू हस्सा, सोम समद, आश्रिता मुंडरी, करमु हेम्ब्रम, शंकर मुंडरी, साधु हेम्ब्रम, गोमिया पाहन, राहुल हेम्ब्रम, चरण मुंडरी, जदुराय मुंडरी, रवि मुंडरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News