भारत से पंगा लेना चाहता है छोटा सा देश? अमेरिका को क्यों कहने लगा थैंक्यू – Hindustan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का अधिकार देने वाले कानून पर दस्तखत कर दिए हैं। रूस से तेल खरीद का हवाला देकर भारत पर टैरिफ लगाने की इस नई कोशिश को लेकर अब एक शख्स बेहद खुश हैं। ये शख्स हैं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की। जेलेंस्की ने इस बिल को खुला समर्थन दिया है और साथ ही इसे जरूरी कदम भी बताया है। जेलेंस्की ने कहा है कि लिंडसे ग्राहम सैंक्शनिंग ईरान एंड रशिया कानून शांति लाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा।

गौरतलब है कि ट्रंप ने इस अधिनियम पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप दे दिया है। इस कानून में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने और उससे बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने वाले देशों पर भारी शुल्क लगाने का प्रावधान है। इससे पहले अमेरिका की सांसद बिल भारी बहुमत से पास हुआ था। अब यह कानून राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के 30 दिन के भीतर लागू होगा।

क्या कह रहे जेलेंस्की?

जेलेंस्की ने अमेरिका को बिल के लिए थैंक्यू कहा है। अपनी न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान अमेरिकी सीनेटरों से मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी तारीफ की। जेलेंस्की ने लिखा, “मैंने अपनी न्यूयॉर्क यात्रा की शुरुआत अमेरिकी सीनेटरों के साथ बैठक से की। यूक्रेन को मिले मजबूत समर्थन और ‘लिंडसे ग्राहम प्रतिबंध विधेयक’ को पारित करने के लिए मैंने उनका आभार व्यक्त किया।” जेलेंस्की ने आगे लिखा, “यह बिल्कुल सही कदम है। एक बार जब इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा, तो शांति और सुरक्षा निश्चित रूप से हमारे करीब होगी।”

भारत को टारगेट कर रहा अमेरिका

अमेरिका अपनी नई बिल के जरिए खासतौर पर भारत को निशाना बना रहा है। वह पहले भी भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए कई बार टारगेट कर चुका है। अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से तेल खरीद कर यूक्रेन जंग में रूस की आर्थिक मदद कर रहा है। हालांकि भारत में इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पिछले साल अमेरिका ने भारत पर इसी वजह का हवाला देकर 50 फीसदी तक टैरिफ लगा दिया था। हालांकि बाद में अमेरिका ने इसे हटा लिया।

भारत ने दिया है स्पष्ट जवाब

अब अमेरिका एक बार फिर इस तरह का कानून ले कर आया है। हालांकि भारत ने अमेरिका को स्पष्ट जवाब दे दिया है। भारत ने साफ किया है कि भारत अपनी उर्जा जरूरत के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। भारत ने कहा है कि अमेरिका चाहे कितना भी टैरिफ लगा ले, भारत अपने राष्ट्रीय हितों से कोई समझता नहीं करेगा।

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News