हिंदी पखवाड़े का हुआ भव्य समापन: प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित – Dainik Bhaskar

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ एवं स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़े का मंगलवार को समापन हुआ। 14 से 22 सितंबर तक चले आयोजन में व
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी के मार्गदर्शन में आयोजित पखवाड़े में विद्यालय स्तर पर 228 और विश्वविद्यालय स्तर पर 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्लोक लेखन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन, काव्यपाठ और त्वरित भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि हिंदी का सम्मान केवल हिंदी दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष व्यवहार, अध्ययन और कार्यों में दिखाई देना चाहिए। विद्यापीठ के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने हिंदी को भारतीय संस्कृति, ज्ञान-परंपरा और राष्ट्रीय चेतना की अभिव्यक्ति बताया।
स्वास्तिक ट्रस्ट की निदेशिका विनीता मित्तल ने हिंदी और संस्कृत को रोजगार से जोड़ने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ नए पाठ्यक्रम विकसित करने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय स्तर पर काव्यपाठ में योगेश शर्मा प्रथम रहे, जबकि त्वरित भाषण प्रतियोगिता में भी उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया। समारोह में एमए हिंदी की दीप्ति वशिष्ठ को 11 हजार और विशाल राजपूत को सात हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहिनी दयाल ने किया और डॉ. वर्षा रानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News