मेघालय में मजबूत हुई BJP, UDP के 8 विधायक पार्टी में हुए शामिल – India TV Hindi

पूर्वोत्तर से BJP के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, मेघालय की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी UDP के 8 विधायक BJP में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इन सभी 8 विधायकों का स्वागत किया। साथ ही, बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी गई, जिसमें किरेन रिजिजू ने बताया कि UDP के आठों विधायक क्यों अपनी पार्टी को छोड़कर बीजेपी के साथ आ गए हैं।
PM मोदी की लीडरशिप और पूर्वोत्तर के विकास ने बदला मन
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया, “हम मेघालय विधानसभा के आठ विधायकों का BJP परिवार में स्वागत करते हैं। वे पहले UDP से जुड़े थे, जो एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी है। पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर और मेघालय में हुई प्रगति और बदलाव, पूर्वोत्तर के लोगों के साथ नरेंद्र मोदी का दिल से जुड़ाव और जिस तरह से BJP ने पूर्वोत्तर में विकास की राजनीति को बदला है, इन सभी बातों से ये 8 विधायक पीएम मोदी और हमारी BJP के नेतृत्व वाली सरकार के कामकाज से बहुत प्रभावित हैं।”

बीजेपी में शामिल होने वाले 8 विधायकों के नाम
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News