वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया है कि भारत अमेरिका के टैरिफ धमकियों के बावजूद रूस से कच्चा तेल …और पढ़ें
भारत अमेरिका की धमकियों के बावजूद रूस से तेल खरीदेगा
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अमेरिका की तरफ से 100 प्रतिशत शुल्क लगाने की आशंका के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद नहीं कर सकता है।
एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि जैसे ही भारत रूस से तेल नहीं खरीदने की घोषणा करेगा, तेल की कीमत बढ़ जाएगी।
यह काम काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह 1.4 अरब भारतीयों के हित का सवाल है और भारतीयों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। भारत तेल विक्रेता सभी देशों से खरीदारी की संभावना तलाशता रहता है।
भारत अमेरिका और चीन के बाद पेट्रोल-डीजल की खपत करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसलिए रूस से तेल खरीदारी बंद करने पर भारत को मध्य पूर्व व अमेरिका पर तेल खरीद के लिए निर्भर होना पड़ेगा। इसे देखते हुए मध्य पूर्व के देश तुरंत अपने तेल की कीमत बढ़ा देंगे।
अभी यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी रूस से तेल खरीदारी नहीं करने की अपील की है। अमेरिका ने तो रूस के प्रमुख तेल खरीदार चीन, भारत, टर्की जैसे देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का कानून तक बना दिया है। इस पर अमल करना अब अमेरिका के राष्ट्रपति पर निर्भर करता है।
अमेरिका अगर भारत पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है तो अमेरिका के बाजार में भारत का निर्यात कठिन हो जाएगा। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अमेरिका के इस नए कानून का अध्ययन कर रहा है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप का दोहरा रवैया… रूसी तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी, लेकिन बेलारूस से कर रहे डील
यह भी पढ़ें- होर्मुज पर भी टैरिफ लगाना चाहते हैं ट्रंप, ईरान को चेतावनी- समझौता करो या नरक में जाओ