Pakur News: विद्या भारती की ओर से वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित – Hindustan

Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को विद्या भारती की ओर से लिट्टीपाड़ा में वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लिट्टीपाड़ा के प्रांगण एवं विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में होगा। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल महतो ने दी।प्रधानाचार्य बिमल महतो ने बताया कि कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान संपूर्ण वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित लोगों की ओर से आवश्यक तैयारी की जा चुकी है।

उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News