Feedback
ऐश्वर्य प्रताप तोमर (Aishwary Pratap Tomar Shooter) भारतीय निशानेबाजी के खिलाड़ी हैं, जो 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं. नागोया एशियन गेम्स 2026 में ऐश्वर्य तोमर ने सिल्वर मेडल जीता.
उनका जन्म 3 फरवरी 2001 को मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रतनपुर गांव में हुआ था. वह किसान परिवार से आते हैं और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं.
ऐश्वर्य के पिता वीर बहादुर खेती से जुड़े हैं. बचपन में ऐश्वर्य अपने पिता के साथ शिकार पर भी जाते थे. इसी दौरान उनकी निशानेबाजी में रुचि विकसित हुई. उनके चचेरे भाई नवदीप सिंह राठौर ने भी उन्हें खेल निशानेबाजी के बारे में जानकारी दी. साल 2015 में उन्होंने भोपाल स्थित मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया.
ऐश्वर्य ने जूनियर स्तर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बनाई. वर्ष 2019 में उन्होंने एशियन एयरगन चैंपियनशिप में जूनियर 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. इसी साल सुहल में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में उन्होंने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में 459.3 अंक के साथ जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक हासिल किया.
2019 में दोहा में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में ऐश्वर्य ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीता. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए इस स्पर्धा में भारत का कोटा स्थान हासिल किया. इसी प्रतियोगिता की टीम स्पर्धा में उन्होंने चेन सिंह और पारुल कुमार के साथ कांस्य पदक भी जीता.
साल 2021 में नई दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में ऐश्वर्य ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में 462.5 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता. इसी वर्ष लीमा, पेरू में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया.
ऐश्वर्य ने 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2024 पेरिस ओलंपिक में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्हें साल 2019 में मध्य प्रदेश सरकार ने एकलव्य पुरस्कार दिया. वर्ष 2023 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू