Sahibganj News: उधवा। सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राधानगर थाना में एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने गुम हुए 35 मोबाइल को वस्ताविक लोगों को वापस किया। जानकारी के अनुसार राधानगर,तीनपहाड़,तालझारी व राजमहल थाना क्षेत्र के लाभुकों के बीच मोबाइल वितरण किया गया। एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रत्येक महीने के 25 तारीख को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर चोरी हुए या गुम हुए मोबाइल धारकों के मोबाइल को तकनीकी सहायता से बरामद कर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजमहल अनुमंडल के चार थाना क्षेत्रों से मिले 35 मोबाइल इनमें राधानगर थाना क्षेत्र से 13, राजमहल से 13, तालझारी से 7 व तीनपहाड़ थाना क्षेत्र से 2 मोबाइल शामिल हैं।इस
दौरान खोए हुए मोबाइल मिलते ही वास्तविक मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान आ गए। लाभुकों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।मौके पर राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज,राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडेय, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौरव कुमार, राधानगर थाना के एसआई गंगा प्रसाद यादव, जुमराती अंसारी, एएसआई शशिकांत यादव, सरफुद्दीन खान आदि थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play