The Paradise Collection: नानी की ‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड तहलका, ‘बाहुबली’ और ‘वॉर’ को छोड़ा पीछे – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 25-09-26 15:33
The Paradise Box Office Collection: नानी की मच-अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था. क्रिटिक्स और ऑडियंस से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए नानी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है.
भारत में पहले दिन दिखा जबरदस्त क्रेज
‘द पैराडाइज’ ने रिलीज से पहले ही कमाई का खाता खोल दिया था. बुधवार को हुए पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये नेट कमाए. इस तरह भारत में फिल्म का ओपनिंग डे नेट कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 54.90 करोड़ रुपये बताया गया है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने चौंकाया
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘द पैराडाइज’ को अच्छी शुरुआत मिली. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, पेड प्रीव्यू और रिलीज डे की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 76.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
बाहुबली और वॉर जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘द पैराडाइज’ की 76.90 करोड़ रुपये की ओपनिंग ने इसे भारतीय फिल्मों की बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग वाली फिल्मों की सूची में जगह दिला दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ की करीब 73 करोड़ रुपये और ‘वॉर’ की करीब 74 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है. वहीं ‘स्त्री 2’ की ओपनिंग इससे आगे बताई जा रही है.
नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
मास-एक्शन एंटरटेनर ‘द पैराडाइज’ की शुरुआत नानी के लिए खास साबित हुई है. फिल्म ने उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. रिलीज से पहले लगातार टलती रही इस फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़ों में साफ दिखाई दे रही है. अब निगाहें इसके वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं.
नानी के साथ ये कलाकार भी आए नजर
‘द पैराडाइज’ का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है. फिल्म का निर्माण सुधाकर चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज और IVY एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कायडू लोहार और राघव जुयाल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
ये भी पढ़ें: रेड ड्रेस, सिर पर पंखों वाला क्राउन और कातिलाना अंदाज, रणबीर के बाद आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक OUT
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News